फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूलों में बाल वाटिका में दाखिला होगा निशुल्क, नहीं लगेगी फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकारी प्राइमरी स्कूलों में बाल वाटिका में कम दाखिले को लेकर शिक्षा विभाग चिंतित है। शिक्षा विभाग ने मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं कि बाल वाटिका में दाखिले को लेकर कोई दाखिला या फिर मासिक फीस नहीं ली जाएगी। मॉडल संस्कृति स्कूलों में विभाग पहले 1.80 लाख से कम आय वाले परिवारों के बच्चों से दाखिला या फिर मासिक फीस नहीं ले रहा है। लेकिन अब विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि बाल वाटिका के लिए किसी भी प्रकार की पंजीकरण फीस अथवा मासिक फीस नहीं ली जानी है। जिले में 87 प्राइमरी मॉडल संस्कृति स्कूल चल रहे हैं।
विज्ञापन


इसको लेकर शिक्षा विभाग निदेशालय ने निर्देश जारी किए है। विभाग ने स्कूलों में सीटों के निर्धारण को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं। जारी हुए निर्देश में कहा गया है कि राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों के मुखियाओं द्वारा अपने स्तर पर ही बाल वाटिका में नामांकन की सीमा निर्धारित कर दी है और एंट्री लेवल पर ही बच्चे को नामांकन से मना किया जा रहा है। मॉडल संस्कृति स्कूलों में बाल वाटिका में दाखिला से किसी भी विद्यार्थी को वंचित न किया जाए। इसके अलावा अगर सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालय में अगर प्राथमिक विंग नहीं है तो उनकी एसएमसी प्राथमिक कक्षाएं आरंभ करना चाहती है तो डीईईओ के संज्ञान में लाकर कक्षाएं शुरू करें।

जिले में बाल वाटिका में एक हजार दाखिले हुए हैं कम

जिले में बाल वाटिका में दाखिले को लेकर स्थिति अच्छी नहीं है। पिछले साल के मुकाबले ही करीब एक हजार दाखिले कम हुए हैं। वर्ष 2023-24 में जहां 3001 दाखिले हुए थे वहीं अब 2099 दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन



इन स्कूलों में चल रही है बाल वाटिका

खंड प्राइमरी स्कूल
फतेहाबाद 104

भूना 52
भट्टूकलां 38

टोहाना 67
रतिया 92

जाखल 33
कुल 386



कोट

शिक्षा विभाग निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों की पालना की जा रही है। विभाग द्वारा दाखिले बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है। इसको लेकर बीईओ के साथ रोजाना समीक्षा की जा रही है। उम्मीद है इस बार लक्ष्य को जरूर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

-वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें