फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खडे़ कैंटर से टकराई कार, युवक की मौत

Sun, 07 May 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
सनियाना में हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : amarujala beuro
विज्ञापन
गांव सनियाना के पास कैंटर के पीछे कार टकरा जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना से अग्रोहा व हिसार के अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

रविवार अलसुबह सिरसा जिले के विभिन्न गांवों से चार युवक जन स्वास्थ्य विभाग के मोटर मेकैनिकल का पेपर देने यमुनानगर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार सनियाना के पास पहुंची तो सड़क के बीच खड़े कैंटर से जा टकराई। इस हादसे में गांव चाहरवाला निवासी विनोद कुमार पुत्र रणवीर सिंह की मौके पर मौत हो गई। गांव रुपाणा के विक्रम पुत्र शेर सिंह, रिसाल सिंह पुत्र जय लाल गांव चाहरवाला,  मुकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश, गांव कैरावाली के राकेश पुत्र शीशपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज व हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ बिमला देवी, बीट इंचार्ज दिलबाग सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच की और कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज
भूना थाना प्रभारी बिमला देवी ने बताया कि मृतक के भाई मानसिंह की शिकायत पर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही व रोड के बीच में कैंटर खड़ा करने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक मौके से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें