फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशे के खात्मे की मुहिम, गांव-गांव जाकर मांगा समर्थन

Wed, 18 Mar 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
‘नशे के खिलाफ एक विशाल यात्रा’’’’ को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाती महाशक्ति ट्रस्ट की टीम। स्रोत :
विज्ञापन
फतेहाबाद। 23 मार्च को फतेहाबाद में आयोजित होने वाली ‘नशे के खिलाफ एक विशाल यात्रा’ को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह के नेतृत्व में बुधवार को विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने टीम का जोरदार स्वागत किया और इस सामाजिक लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भवानी सिंह और ट्रस्ट के सदस्यों ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें नशे के दलदल से बचाने पर जोर दिया। 23 मार्च को आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने का भी आमंत्रण दिया गया।
इस मौके पर जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि सुभाष खीचड़, गुरदीप सरपंच काता खेड़ी, सरपंच मोहन गढ़वाल अकांवली, गुरदीप आयालकी, आदि मौजूद रहे।

इन गांवों में जन संपर्क अभियान चलाया : टीम ने बुधवार को हिजरावां कलां, हिजरावा खुर्द, अहलीसदर, हरिपुरा, दरियापुर, शहीदांवाली, कुकडांवाली, खैरातीखेड़ा, भोडियाखेड़ा, मानावाली, बनगांव, सोत्तर भट्टू, काताखेड़ी, भिरड़ाना, हांसपुर, खुनन, भड़ोलांवाली, बहबलपुर, थेड़ी और नखाटिया सहित दर्जनों गांवों में ग्रामीण सभाओं को संबोधित किया। भवानी सिंह ने कहा कि युवाओं का भविष्य नशे के जाल में बर्बाद न हो और उनके माध्यम से एक नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें