फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कंवलगढ़ में पांच नशा पीड़ितों की पहचान, काउंसिलिंग कर दीं दवाइयां

Wed, 18 Mar 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा मुक्ति टीम ने एसआई सुंदर के नेतृत्व में बुधवार को गांव बहबलपुर और कंवलगढ़ में विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन

कंवलगढ़ में टीम ने पांच नशा पीड़ितों की पहचान कर उन्हें व्यक्तिगत काउंसिलिंग प्रदान की। इस दौरान पीड़ितों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। काउंसिलिंग के बाद उन्हें होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं ताकि वे नशा छोड़ने की दिशा में कदम बढ़ा सकें।
टीम ने बहबलपुर में प्रस्तावित नशा मुक्ति शिविर को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित किया। इसके बाद चिह्नित नशा पीड़ितों के घर-घर जाकर उन्हें शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उनके परिजनों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक कर सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिह्नित पीड़ितों की हाे रही नियमित निगरानी :
एसआई सुंदर लाल ने बताया कि चिह्नित पीड़ितों की नियमित निगरानी की जा रही है और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन व सहयोग दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर ऐसे शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को नशे की लत से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य न केवल नशा पीड़ितों को उपचार दिलाना बल्कि पूरे समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें