फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया में चला अभियान, पहले दिन 25 बेसहारा पशु पकड़े गए

Sat, 22 Feb 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में बेसहारा पशुओं को पकड़ते हुए निजी एजेंसी के कर्मचारी
विज्ञापन
तिया। शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए जींद की एजेंसी ने शुक्रवार को अभियान चलाया। एजेंसी ने पहले दिन 25 बेसहारा पशुओं को पकड़कर नंदीशाला में भेजा।
विज्ञापन


बता दें कि नगर पालिका ने बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर जारी किया था। जो कि जींद की एक फर्म को अलाॅट किया गया है। नगर पालिका के सचिव शुभम कुमार ने बताया कि शहर को कैटल फ्री किया जाएगा। इसका टेंडर जींद की एक फर्म को दिया गया है। एजेंसी ने काम करना शुरू कर दिया गया। एजेंसी द्वारा शहर से एक साल तक बेसहारा पशुओं को पकड़ा जाएगा।

उन्होंने बताया कि फर्म के कार्यों की निगरानी के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एजेंसी द्वारा पकड़े गए पशुओं पर टैगिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें