फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव पिरथला में मछली पकड़ने से रोकने पर कापे से किया हमला

Sat, 22 Feb 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
समैन। टोहाना खंड के गांव पिरथला में मछली पकड़ने के लिए आए गांव ललोदा के दो व्यक्तियों ने मछली पकड़ने का विरोध करने पर ग्रामीणों पर कापे से हमला कर दिया। इस घटना में दो ग्रामीण घायल हुए। टोहाना सदर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव पिरथला के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि डॉ. दलबीर सिंह ने बताया कि गांव ललोदा के दो व्यक्ति दोपहर डेढ़ बजे गांव पिरथला में रेल की पटरी के पास बनी खेत की ढाणी के पास से गुजर रही नहर से मछली पकड़ने के लिए आए थे। तभी खेत की ढाणी में बसे विजेंद्र पुत्र रामकुमार और उनके बेटे अंकित ने उनका विरोध किया। इससे गुस्साए दोनों व्यक्तियों ने विजेंद्र और उनके बेटे अंकित पर कापे से हमला कर दिया। घटना में विजेंद्र के बेटे अंकित को गंभीर चोट लगी है। टोहाना थाने के जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि ललोदा और पिरथला के ग्रामीणों के बीच झगड़ा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें