फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कैबिनेट मंत्री ने एडीसी और जाखल नगर पालिका सचिव को फटकार लगाई

Fri, 01 Sep 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना में जनता दरबार के दौरान लोगाें की ​शिकायतें सुनते कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली।
विज्ञापन
टोहाना (फतेहाबाद)। प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली शुक्रवार को किसान रेस्ट हाउस में आयोजित जनता दरबार में काफी तल्ख तेवरों में दिखाई दिए। एडीसी के खिलाफ आई शिकायत पर मंत्री नाराज हो गए। मंत्री ने एडीसी को अपनी कार्यप्रणाली सुधारने की नसीहत दी। साथ ही जाखल नगर पालिका सचिव को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन



वीरवार को किसान रेस्ट हाउस में आयोजित जनता दरबार में पंचायत मंत्री के सामने करीब 600 शिकायतें एवं सुझाव आए। शिकायत सुनने के दौरान मंत्री ने बिजली निगम, जाखल नगर पालिका सचिव एवं एडीसी को जनता के प्रति जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के समक्ष वार्ड नंबर- 12 के रहने वाले रोहित नैन ने बताया कि उसके मकान के सामने 50 फुट गली का टुकड़ा टूटा होने से पानी जमा होता है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मंत्री ने जिला नगर आयुक्त संजय बिश्रोई को शीघ्र कार्रवाई करने के आदेश दिए।

पूनिया चिटफंड मामले में एसपी को दिए गिरफ्तारी के निर्देश
पूनिया चिटफंड मामले में मन्नु सिंगला ने कहा कि पूनिया परिवार ने शहर के 250 से अधिक लोगों के साथ 60 करोड़ की धोखाधड़ी की है, लेकिन पुलिस द्वारा केस दर्ज करने के बाद आठ महीने बाद भी गिरफ्तारी नही की जा रही है। पंचायत मंत्री ने एसपी आस्था मोदी को शीघ्र गिरफ्तारी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन



करोड़ों का टैक्स वसूल करें अधिकारी

इस दौरान पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के समक्ष जब मार्बल कॉलोनी की समस्या का मसला उठाया गया, तो उन्होंने बिजली निगम व पब्लिक हेल्थ को समस्याओं के हल के निर्देश दिए। वहीं, पंचायत मंत्री ने कहा कि शहर के डांगरा रोड स्थित संतोख कॉलोनी पर करीब 32 करोड़ का टैक्स बकाया है, लेकिन कुछ अधिकारी फाइल दबाए बैठे हैं। उन्होंने उपायुक्त से कहा कि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करें।


गुंडागर्दी करने के बजाय लोगों को जागरूक करें अधिकारी
इस दौरान पंचायत मंत्री के समक्ष महिला ने कहा कि निगम के कर्मचारी उसका मीटर उखाड़कर ले गए, जबकि वह बिल किस्तों में भरने को तैयार है। इस पर पंचायत मंत्री ने बिजली निगम के एसई से कहा कि आपके अधिकारी व कर्मचारी गुंडागर्दी करने के बजाय लोगों को जागरूक करें, ताकि वे बिल भरे।


जाखल नगर पालिका सचिव की क्लास ली

इस दौरान जाखल के लोगों ने पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली के समक्ष कहा कि चार महीने पहले आपने जाखल में आयोजित बैठक में जो कार्य करने के लिए सचिव को आदेश दिए थे, वे अभी तक नहीं हुए तो देवेंद्र बबली तल्ख नजर आए। उन्होंने नगर पालिका सचिव को कहा कि चार माह से कोई काम नहीं किया, आप फिर कहते हो मंत्री गुस्सा हो जाते हैं, जल्दी एक सप्ताह में कार्य करें, नहीं तो फिर मैं आपके पास बैठकर कार्य करवाउंगा।


एडीसी पर भी भड़के बबली
इस दौरान पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के समक्ष एक व्यक्ति ने कहा कि वह गांव में चौकीदार की पोस्ट निकलने के बाद उसने भर्ती के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद वह आपके पास भी आया था, लेकिन आपके फोन के बावजूद एडीसी ने दफ्तर में उसके साथ गलत व्यवहार किया। उक्त व्यक्ति ने कहा कि एडीसी ने कार्यालय में खड़ा रखा और कहा नौकरी मैंने लगानी है, मंत्री को नहीं। इस पर मंत्री का गुस्सा भड़क गया। मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
इस दौरान राशन कार्ड कटने, फेमिली आईडी समस्या, पेंशन न बनने, दिव्यांग प्रमाण पत्र न बनने के मामले पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने डीसी प्रशांत पवार को अगले सप्ताह तक कार्य करने के आदेश दिए। कहा कि उनके कार्यालय से बस जाएगी, जिसमें ऐसे लोगों को फ्री ले जाया जाएगा। वहीं, एक महिला ने मकान बनवाने व उसके बच्चों को शिक्षा दिलवाने की मदद की गुहार लगाई। इस पर पंचायत मंत्री ने कहा कि मकान बनवाने में अपनी तरफ से पचास हजार रुपये की मदद करेंगे। बच्चों की शिक्षा के लिए एक साल की फीस का चेक दे देगें। वहीं, भीमेवाला गांव की महिला ने कहा गांव के स्कूल में उसके बच्चे पैदल शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं, तो बबली ने कहा कि वे अपनी तरफ से साइकिल दे देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें