फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो वर्षों से शहर में नहीं लग पाए बस क्यू शेल्टर

Wed, 23 Oct 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर से ग्रामीण रूट पर जाने वाले यात्रियों को रोजाना विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। शहर के भट्टू रोड, पुराना बस स्टैंड के सामने, हांसपुर चौक, भूना रोड बाईपास सहित विभिन्न ग्रामीण रूट पर जाने के लिए बने बस स्टॉप पर बस क्यू शेल्टर नहीं हैं।
विज्ञापन

इन जगहों पर नगर परिषद प्रशासन दो वर्षों से बस क्यू शेल्टर लगाने के दावे कर रहा है। मगर अभी तक एक भी बस क्यू शेल्टर नहीं लग पाया है। पूर्व नगर निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने भी अधिकारियों को बस क्यू शेल्टर लगाने के निर्देश दिए थे। मगर बाद में मंत्री बदलते ही अधिकारियों ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। हालात यह है कि अधिकारियों ने बस क्यू शेल्टर लगाने की योजना दोबारा से तैयार नहीं की है। गर्मी व बारिश में यात्रियों को बस का इंतजार खुले में खड़े होकर करना पड़ रहा है। यहां तक टूटे हुए बस क्यू शेल्टरों की तरफ भी अधिकारियों का ध्यान नहीं है। शहर के भट्टू रोड पर बिना छत और टूटे हुए बस क्यू शेल्टर के नीचे बैठकर यात्री बस का इंतजार कर रहे हैं। वहीं हांसपुर चौक पर पुल के नीचे खड़े होकर लोग अपने आप को धूप व बारिश से बचाते हैं।
जहां जरूरत नहीं वहां पर लगे हुए हैं बस क्यू शेल्टर

नगर परिषद ने पिछले कार्यकाल में कई वार्डों में दो से तीन बस क्यू शेल्टर लगा दिए जबकि वहां पर इनकी जरूरत ही नहीं है। हालात ये हैं कि भट्टू रोड पर बस क्यू शेल्टर पूरी तरह से टूटा हुआ है। यहां से रोजाना दो से ढाई हजार लोग भट्टू की तरफ जाते हैं। पुराना बस स्टैंड के सामने पेड़ की छांव लोगों का सहारा है। हांसपुर रोड पर हिसार-सिरसा की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए भी सुविधा नहीं है। यहां लोग पुल के नीचे खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार आचार संहिता लगने के कारण काम नहीं हो पाए हैं। अब दिवाली के बाद बैठक कर शहर के विकास कार्य करवाए जाएंगे।

- सविता टुटेजा, उप प्रधान नगर परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें