फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मालिक के निधन के बाद दूसरी महिला खड़ी कर कराई रजिस्ट्री, नंबरदारों सहित 6 पर केस

Tue, 22 Oct 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद/रतिया। रतिया शहर थाना पुलिस ने नायब तहसीलदार अशोक कुमार की शिकायत पर संपत्ति की असल मालकीन की जगह दूसरी महिला खड़ी करके फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवाने के आरोप में वकील, नंबरदार सहित छह लोगों पर केस दर्ज किया है। इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों में वकील राजपाल धालीवाल, नंबरदार खजान चंद, नंबरदार गुरप्रीत सिंह, फर्जी रूप से खड़ी हुई महिला हरबंस कौर, उसके पति राकेश कुमार, कृष्ण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि इस रकबा की असली मालिक हरबंस कौर निवासी तलवंडी साबो पंजाब है। 20 जनवरी को हरबंस कौर का निधन हो गया था। 15 अप्रैल को दोषीगण ने षडयंत्र रचकर अपने आप को फायदा पहुंचाने के लिए हरबंस कौर की 10 कनाल 10 मरले की जमीन को हड़पने के लिए फर्जी कागजात रतिया तहसील में राजपाल धालीवाल वकील के कमरे में तैयार किए। तलवंडी साबो की हरबंस कौर की जगह अन्य औरत राकेश कुमार की पत्नी हरबंस कौर को खड़ा करके उसके पति राकेश कुमार के नाम वसीका नंबर 282 पंजीकृत करवा दी। इसमें पहली शिनाख्त खजान चंद और दूसरी शिनाखत कृष्ण कुमार से करवाई गई। वसीका की लिखित राजपाल धालीवाल वकील ने की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राकेश कुमार की पत्नी हरबंस कौर की आईडी प्रूफ आधार कार्ड में उसका जन्म 1 जनवरी 1970 दर्ज है जबकि असल मालिक हरबंस कौर की जन्म तिथि 01 जनवरी 1937 है। उन्होंने बताया कि जब इस वसीका के बारे में उनको पता चला तो खजान चंद नंबरदार से पूछा कि आपने वसीका नंबर 282 में हसबंस कौर की शिनाखत कैसे कर दी, उसका तो 20 जनवरी को निधन हो गया।

यह सुनकर वह घबरा गया और कहने लगा कि मेरे से तो वसीका पर दस्तखत राजपाल धालीवाल वकील व गुरप्रीत सिंह नंबरदार ने यह कहकर करवाए हैं कि हम हरबंस कौर को जानते हैं,

आप दस्तखत कर दो। उसके बाद तहसील में जाकर वसीका नंबर 282 के बारे में तहसीलदार से पूछा कि उन्होंने बताया कि इन्होंने कई और भी फर्जी वसीका फर्जी आदमी खड़े करके करवा रखे हैं। इन सभी वसीकाओं की जांच करके इनके खिलाफ कानूनी
विज्ञापन


कार्रवाई करवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें