फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सेक्टर 3 में अतिक्रमण पर कल चलेगा बुलडोजर, शेड्यूल किया जारी

Tue, 30 Jun 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद का सेक्टर तीनसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। सेक्टर-तीन में अवैध निर्माण पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की सख्त कार्रवाई दो जुलाई से शुरू होगी। टोहाना और भट्टूकलां में भी निर्धारित तिथियों पर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। कार्रवाई के लिए एचएसवीपी ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

योजना के अनुसार फतेहाबाद सेक्टर-तीन में दो जुलाई, भट्टूकलां में तीन जुलाई तथा टोहाना में नौ जुलाई को अवैध निर्माण हटाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी रहेगी। सेक्टरों में एचएसवीपी कोठियों के आगे बनाए गए अवैध रैंप, चबूतरे और लोहे की ग्रिल हटाई जाएंगी। इससे पहले संबंधित क्षेत्रों में मुनादी कर लोगों को सूचित किया जा चुका है।
सेक्टर-तीन में स्थिति यह है कि कई कोठियों के आगे चार से पांच फीट तक अवैध ग्रिल लगाकर कब्जा किया गया है जबकि लंबे रैंप बनाकर सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण किया गया है। मुनादी के बाद से सेक्टर निवासियों में हलचल देखी जा रही है। कई लोग स्वयं ही अपने स्तर पर अवैध रूप से लगे रैंप और ग्रिल हटाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

एचएसवीपी की इस कार्रवाई को लेकर आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों में भी सख्ती बरती जाएगी। विभाग का कहना है कि अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और निर्धारित शेड्यूल के अनुसार कार्रवाई पूरी की जाएगी।

-
60 फीसदी आबाद हुआ है सेक्टर 3

शहर फतेहाबाद में फिलहाल सेक्टर तीन ही विकसित हुआ है। इसमें 60 फीसदी मकान बन चुके हैं। करीब 1200 प्लॉट में से करीब 750 कोठियों का निर्माण हो चुका है। इसके अलावा अन्य सेक्टर अभी तक विकसित नहीं हुए हैं।
-

पिछले साल बीच में रोकी थी कार्रवाई
एचएसवीपी के अधिकारियों ने पिछले साल शिकायत के आधार पर बुलडोजर चलाकर अवैध रैंप और जालियों को तोड़ा था। सेक्टर निवासियों के विरोध और समय की मांग के बाद कार्रवाई को बीच में रोका गया था लेकिन इसके बाद एचएसवीपी की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई। अब अधिकारियों का कहना है कि हाईकोर्ट का आदेश हैं। कब्जे हटाने की कार्रवाई पूरी होगी।

-
एचएसवीपी की तरफ से फतेहाबाद, टोहाना और भट्टूकलां में अवैध निर्माण हटवाया जाएगा। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स भी मौजूद रहेगी। रतिया में अवैध निर्माण को लेकर चेतावनी दी गई है। अगर नहीं हटाए गए तो वहां भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- रामप्रसाद, एसडीओ, एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें