फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिना अनुमति पानी-सीवरेज कनेक्शन किया तो प्लंबर पर एफआईआर

Tue, 30 Jun 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में अवैध कनेक्शनों को लेकर नोटिस देते हुए अ​धिकारी स्त्रोत विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। पेयजल की बर्बादी पर अंकुश लगाने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। अब विभाग की अनुमति के बिना पानी या सीवरेज का कनेक्शन लगाने वाले प्लंबरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। विभाग ने इस संबंध में सभी प्लंबरों और अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, इस माह जिले में 950 अवैध पानी के कनेक्शन भी काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार तो घरों और कॉमर्शियल संस्थानों के पानी और सीवरेज के कनेक्शन बिना मंजूरी के किए जा रहे हैं। विभाग में कनेक्शन के लिए आवेदन भी नहीं किया जा रहा है। प्लंबर बिना फाइल देखे कनेक्शन कर रहे हैं। एक माह काटे गए कनेक्शनों में सामने आया है कि प्लंबर धड़ल्ले से नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।
जनस्वास्थ्य विभाग के जिला सलाहकार शर्माचंद लाली का कहना है कि अवैध कनेक्शनों के कारण विभाग की जल वितरण व्यवस्था प्रभावित होती है। इससे कई क्षेत्रों में पानी का दबाव कम हो जाता है और नियमित उपभोक्ताओं को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पाता। ऐसे कनेक्शन जल संरक्षण के प्रयासों को भी प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन

-
गांवों और शहरों में अनुमति जरूरी
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल, फतेहाबाद के एसडीओ सतपाल रोज का कहना है कि स्वीकृति के बिना शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का पेयजल अथवा सीवरेज कनेक्शन लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि कोई प्लंबर नियमों की अनदेखी कर अवैध कनेक्शन देता पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-
केवल विभागीय स्वीकृति मिलने के बाद ही जल एवं सीवरेज कनेक्शन लगवाएं। यदि कहीं अवैध कनेक्शन लगाए जाने की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

- बलविंद्र नैन, कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें