फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के 4 खेल मैदानों के लिए बजट जारी

Sat, 06 Dec 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव समैन में बना खेल स्टेडियम जहां पर 20 लाख रुपये की लागत से मरम्मत का कार्य होना है। लाइब्रे
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार ने जिले के चार खेल स्टेडियमों की हालत सुधारने के लिए कुल 67 लाख 74 हजार रुपये का बजट जारी किया है। इस राशि से भट्टू, समैण, गोरखपुर और भोडिया खेड़ा स्टेडियम में मरम्मत और आवश्यक कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की निगरानी में भोडिया खेड़ा स्टेडियम की चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। समैन स्टेडियम में शौचालय निर्माण और अन्य आवश्यक सुधार कार्य होंगे। भट्टू कलां स्टेडियम में पीने के पानी की व्यवस्था और मरम्मत का कार्य किया जाएगा। गांव गोरखपुर स्टेडियम की इमारत जर्जर स्थिति में होने के कारण वहां मरम्मत कार्य फिलहाल नहीं हो पाएगा।

इसके बावजूद अन्य तीन स्टेडियम में जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बजट से खेल संरचनाओं की स्थिति में सुधार होगा और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी।
विज्ञापन




भट्टू, समैन, गोरखपुर के लिए जारी हुए 20-20 लाख

सरकार की ओर से भट्टू, समैन, गोरखपुर के लिए 20-20 लाख का बजट जारी हुआ है। वहीं भोडिया खेड़ा स्टेडियम में चहारदीवारी के लिए 7 लाख से अधिक का बजट जारी हुआ है।
विज्ञापन


-

भोडिया खेड़ा स्टेडियम सहित कुल चार स्टेडियम की मरम्मत के लिए बजट जारी हुआ है, जल्द ही मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा।

-विष्णुदास, जिला खेल अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें