फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्कूलों में बच्चों को सप्ताह में एक दिन मिलेगी 15 ग्राम पिन्नी और 45 खीर

Sat, 06 Dec 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के राजकीय स्कूल में मिड डे मील लेते हुए विद्यार्थीस्त्रोत ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बाल वाटिका-3 से कक्षा 8 तक के करीब 64 हजार विद्यार्थियों को सर्दियों में देसी घी की पिन्नी और खीर मिड-डे मील में मिलेगी। जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में सप्लाई पहुंचनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को सप्ताह में एक दिन 15 ग्राम पिन्नी और 45 ग्राम खीर दी जाएगी। बच्चों को स्कूलों में पहले फ्लेवर दूध दिया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने और मिड-डे मील को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए यह निर्णय लिया है। पिन्नी की आपूर्ति का जिम्मा हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड पंचकूला को सौंपा गया है।

विभाग की तरफ से स्कूलों में पिन्नी की एक किलो की पैकिंग भेजी गई है। इसमें 67 पीस है यानि 67 बच्चों को दी जा सकती है। इसके अलावा इंस्टेंट खीर जारी की गई है। जिस दिन बच्चों को खिलाई जानी है उस दिन इसे झटपट तैयार करके बच्चों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


-

प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के बच्चों को मिलेगा फायदा

शिक्षा विभाग की तरफ से प्राइमरी स्कूलों में पढ़ रहे बाल वाटिका से लेकर पांचवीं कक्षा तक और मिडिल में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को मिड-डे मील दिया जाता है। जिले में ऐसे विद्यार्थी करीब 64 हजार हैं। इस योजना का लाभ सभी विद्यार्थियों को मिलेगा।

-

जिले में ये है स्कूलों की स्थिति

कक्षा स्कूल बच्चे

प्राइमरी 384 36635

मिडिल 77 27362

-

स्कूलों में पिन्नी और खीर आने से बच्चों को फायदा मिलेगा। बच्चों का पोषण स्तर भी बेहतर होगा। शिक्षा विभाग से ये मांग है कि योजना को शुरू करने के बाद अधूरी न छोड़े। समय पर अगर सप्लाई पहुंचती रहेगी तो बच्चों को पिन्नी और खीर मिलती भी रहेगी।

- विकास टुटेजा, पूर्व जिला प्रधान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ

-

शिक्षा विभाग की तरफ से बच्चों को मिड-डे मील में खीर और पिन्नी दी जाएगी। स्कूलों में सप्लाई पहुंचनी शुरू हो गई है। नियम अनुसार पिन्नी और खीर बच्चों को मिलेगी। स्कूलों को इस संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


-संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें