फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad Crime: राइस मिल संचालक से रिश्वत मांगने का आरोप, एसीबी ने की कार्रवाई, डीएम पर केस दर्ज

Thu, 26 Jun 2025 08:51 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के खिलाफ रिश्वत मांगने को लेकर केस दर्ज किया गया है। राइस मिल संचालक से एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
रिश्वत मामले में केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद में हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (डीएम) डीके पांडे के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई वर्धमान राइस मिल, लांबा के संचालक शुभम कुमार की शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें उन्होंने डीएम पर रिश्वत मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। राइस मिल संचालक से एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग करने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


वर्धमान राइस मिल, लांबा के संचालक शुभम कुमार ने एसीबी के महानिदेशक को शिकायत दर्ज कराई थी कि डीएम डीके पांडे पैडी मिलिंग के नाम पर उनसे प्रति कट्टा पांच रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत के अनुसार, रिश्वत न देने पर पांडे उन्हें ब्लैकमेल करते थे और एक दलाल के माध्यम से धमकियां दिलवाते थे। शुभम ने 25 जनवरी 2025 को हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक (एमडी) को भी इसकी शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने रिश्वत मांगने की बातचीत की मोबाइल रिकॉर्डिंग साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत की थी। 

शुभम ने आरोप लगाया कि डीएम पांडे दलालों के माध्यम से राइस मिल संचालकों से लाखों रुपये की रिश्वत वसूलते हैं और असहमति जताने वालों के खिलाफ थाने व खाद्य निगम (एफसीआई) में झूठी शिकायतें दर्ज करवाते हैं। एसीबी के हिसार कार्यालय ने शिकायत की जांच शुरू की, जिसमें भ्रष्टाचार के पर्याप्त सबूत मिले। इसके आधार पर डीएम डीके पांडे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह को सौंपी गई है। विजिलेंस के डीएसपी जुगल किशोर ने बताया कि जांच में भ्रष्टाचार के सबूत पाए गए हैं और दलालों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें