फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डिवाइडर निर्माण कार्य के दौरान पड़े मलबे में फंसी बोलेरो

Mon, 23 Sep 2024 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर को सुंदर बनाने के लिए हिसार-सिरसा रोड पर पुराने डिवाइडर को जेसीबी की मदद से तोड़कर नया बनाया जा रहा है। इसका मलबा सड़क पर पड़ा है। इस काम में लापरवाही और मलबा हटाने में देरी के कारण अब यह काम राहगीराें के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर पथ प्रकाश का उचित प्रबंध न होने के कारण हिसार की तरफ जा रही बोलेरो गाड़ी रात के समय डिवाइडर के मलबे पर चढ़ गई। उस समय सड़क खाली होने और गति नियंत्रित होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया लेकिन मलबे से अनियंत्रित गाड़ी पत्थरों के बीच जाकर फंस गई और कार में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी। राहगीरों की मदद से गाड़ी को मलबे से बाहर निकाला गया। इससे चिंतित लाेगों ने कार्यदायी संस्था से मलबा हटा सड़क साफ करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें