फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 दिन के बच्चे को साथ लेकर परीक्षा देने पहुंची महिला

विज्ञापन
22 दिन के बच्चे के साथ परीक्षा देने पहुंची महिला परीक्षार्थी - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से दसवीं कक्षा की बुधवार को परीक्षा शुरू हो गई। इस दौरान एक महिला अपने 22 दिन के बच्चे के साथ परीक्षा देने के लिए पहुंची। गोद में उठाए बच्चे को लेकर जब महिला परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंची तो सब देखते रह गए। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ और पुलिस कर्मियों ने पूछा मैडम आप यहां बच्चे के साथ कैसे तो महिला ने बताया कि वह परीक्षा देने के लिए आई है।
विज्ञापन

महिला अपने 22 दिन के शिशु के साथ लेकर परीक्षा देना चाहती थी लेकिन उसे अनुमति नहीं मिली। कक्षा सुपरवाइजर ने कहा कि शिशु को साथ लेकर परीक्षा देने की अनुमति नहीं दे सकते हैं। इसके बाद महिला ने अपने 22 दिन के शिशु को पति को सौंप दिया। इसके बाद पति ने शिशु को परीक्षा केंद्र से बाहर ले गया।
मैं पढ़कर कुछ बनना चाहती हूं, इसलिए पेपर देने आई हूं
19 साल की गांव अहरवां निवासी रिंकू ने कहा कि उसकी 2018 में शादी हो गई थी। जब की उसकी पढ़ाई जारी थी। उसने शादी के बाद हरियाणा ओपन बोर्ड से फार्म भरा और तैयारी जारी रखी। फरवरी में उसको बच्चा हो गया। एक बार उसका हौसला डगमगाया लेकिन पति ने साथ दिया। परिवार में अन्य सदस्य न होने के कारण उसे मजबूरी में परीक्षा केंद्र में लेकर आना पड़ा। ताकि शिशु को जब दूध पिलाना पड़े तब पिला सकूं। लेकिन परीक्षा केंद्र वालों ने मना कर दिया। इसलिए पति बच्चा को संभालेगा और बोतल से दूध पिलाएगा। रिंकू जब परीक्षा केंद्र में पहुंची तो एक बार तब घबरा गई, जब उसने देखा कि आधार कार्ड घर भूल आई है। परीक्षा केंद्र में जाने के बाद सुपरवाइज से विनती की। इसके बाद उसे परीक्षा केंद्र में बैठने की अनुमति मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें