फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Politics: सुभाष बराला का JJP पर तंज, कहा- जजपा से जन व नायक गायब; बचा सिर्फ P यानि परिवार

Sat, 11 May 2024 02:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के नेता लगातार विपक्ष को निशाना बना रहे हैं। इस कड़ी में बीजेपी के राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने अजय चौटाला के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जजपा ने टिकट आवंटन के दौरान जल्दबाजी दिखाई, जिन लोगों को शामिल किया गया। अब वही लोग पार्टी पर बोझ बन रहे हैं।
विज्ञापन
बीजेपी के राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद में बीजेपी के राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के द्वारा आज हर बूथ हर घर चलो संपर्क अभियान की शुरुआत की गई। सुभाष बराला ने अपने गांव डांगरा से बाबा फूलगिरी महाराज की समाधि से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मीडिया से बातचीत करते हुए सुभाष बराला ने जननायक जनता पार्टी पर भी कटाक्ष किया, उन्होंने कहा कि जजपा से जन और नायक दोनों गायब हो चुके हैं अकेला पी यानी परिवार बचा हुआ है।

विज्ञापन




सुभाष बराला ने अजय चौटाला के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जजपा ने टिकट आवंटन के दौरान जल्दबाजी दिखाई, जिन लोगों को शामिल किया गया। अब वही लोग पार्टी पर बोझ बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष बराला ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया है। उसमें सहयोग करें और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के लिए चुने ताकि देश और तरक्की कर सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें