फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष की संक्रमण से मौत, लैब तकनीशियन, गर्भवती, शिक्षिका समेत 24 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण मौत के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। मंगलवार सुबह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंगला की गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रमेश सिंगला 28 अगस्त को संक्रमित पाए गए थे। पिछले दिनों नगर परिषद के प्रधान दर्शन नागपाल की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी कोरोना टेस्ट करवाए थे। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंगला ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था।
विज्ञापन

जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा एक बेटा भी पॉजिटिव पाया गया। रमेश सिंगला को हार्ट की भी ्कत थी, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के लोग उपचार के लिए गुरुग्राम ले गए थे। वहीं अब जिले में कोरोना संक्रमण से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमण मरीजों की कुल संख्या 965 पहुंच गई है। इसमें 347 मरीज सक्रिय है। 605 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में पांच मरीज ऐसे मिले हैं जिनके सिरसा के सैंपल लिए गए और वहां पर संक्रमित पाए गए। जिन्हें अब फतेहाबाद रेफर किया गया है। इसमें गांव शेखुपुर सोतर की महिला, भट्टूमंडी का युवक, फतेहाबाद के वाल्मीकि चौक निवासी बैंक कर्मचारी, बीघड़ निवासी युवक व फतेहाबाद निवासी युवती शामिल है।
लैब तकनीशियन संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आउट सोर्सिंग पॉलिसी के तहत लैब तकनीशियन रखे जा रहे हैें। मंगलवार को मेडिकल के लिए लैब तकनीशियन को सैंपल के लिए भेजा गया। जब कोरोना सैंपल लिया गया तो संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन

गर्भवती मिली संक्रमित, ओपीडी बंद :
नागरिक अस्पताल में जांच करवाने आई जगजीवनपुरा निवासी गर्भवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला का रैंडम सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ओपीडी दो दिन के लिए बंद कर दी। संपर्क में आए डॉक्टर और अन्य स्टाफ के सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा शहर के शिव चौक में एक ही परिवार के तीकन लोग संक्रमित मिले हैं। महिला और उसके दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा गांव ढांड के सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव ढांड में 23 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। जाखल अनाजमंडी में 25 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। टोहाना के गांव ललौदा में 26 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। गांव पिरथला में 31 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है।
90 वर्षीय बुजुर्ग समेत आठ संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के पास आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में टोहाना के पटेल नगर निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग और उसकी 84 वर्षीय पत्नी संक्रमित मिले हैं। पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह के घोड़ा फार्म में 26 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। टोहाना के रामनगर निवासी 28 वर्षीय युवक, गांव लहरियां निवासी 20 वर्षीय युवक, मुस्साखेड़ा निवासी 30 वर्षीय युवक, जाखल में 22 वर्षीय युवक, गांव बंगा निवासी 28 वर्षीय युवक संक्रमित पाया है।
नप कार्यालय में होगी सैंपलिंग
स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को नप कार्यालय में कर्मचारियों और अधिकारियों के कोरोना सैंपल लेगा। नागरिक अस्पताल के सीनियर डेंटल सर्जन एवं फ्लू क्लीनिक के नोडल अधिकारी डॉ.मेजर शरद तुली ने बताया कि टीमें लगातार अलग-अलग कॉलोनियों में जाकर सैंपलिंग कर रही है। इसी के तहत बुधवार को नप कार्यालय में सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें