फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में लाखों रुपये का गबन करने का आरोपी नौकर गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बीघड़ रोड स्थित फैक्ट्री में लाखों रुपये का गबन करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी अशोक नगर निवासी बंटी को काबू करके कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी गबन की गई राशि बरामद करनी है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक हुडा सेक्टर निवासी राजकुमार ने 27 मई को पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी बीघड़ रोड पर गुरु कृपा स्टील इंडस्ट्री है। जो कि पीओपी चैनल बनाती है। उसकी फैक्ट्री पर बंटी नाम का युवक काम करता था जो कि अकाउंट भी देखता था। आरोप है कि 4 मार्च को गेरा मेडिकोज से 14 हजार 500 रुपये की राशि जमा नहीं करवाई। इसके अलावा 15 हजार रुपये की राशि फैक्ट्री से खुर्द बुर्द कर दी। इसके अलावा पांच लाख रुपये का सामान भी बेच दिया। शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर अब आरोपी बंटी को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें