फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने तिरंगे को झंडा माना ही नहीं, आज राजनीति कर रहे है : मेघा पाटेकर

विज्ञापन
रतिया में सम्मेलन को संबोधित करते हुए समिति सदस्य और मौजूद लोग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। किसान संघर्ष समिति पगड़ी संभाल जट्टा का रविवार को अनाज मंडी में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महाराष्ट्र से नर्मदा बचाओ आंदोलन की संस्थापक मेघा पाटेकर शामिल हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता समिति के प्रदेश कन्वीनर मंदीप नथवान ने की।
विज्ञापन

मंच संचालन ओम प्रकाश मंडा, सतीश सिधानी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि मेघा पाटेकर ने कहा कि देश की आजादी में भाजपा का कोई योगदान नहीं है। भाजपा ने भगवा को अपना झंडा माना। वह तो तिरंगा को झंडा मानती नहीं लेकिन आज सबसे ज्यादा तिरंगे पर राजनीति भाजपा ही कर रही है। हर घर तिंरगा को अभियान तो शुरू कर दिया लेकिन वास्तव में देश में आज भी करोड़ों लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं है वे सड़क किनारे व फुटपाथ पर सोने का मजबूर हैं। सरकार को चाहिए कि पहले लोगों को घर मुहैया करवाए, झंडा वे खुद लगा लेंगे। कार्यक्रम में बिजली बिल 2020 का भी विरोध किया गया। सम्मेलन के बाद प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी करते हुए रोष जताया। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान गुरप्यार बाड़ा, निर्मल बाड़ा, सुखदीप रंधावा, तजेंद्र थिंद, परमजीत लाली, संदीप सिवाच आदि मौजूद रहे।

रतिया में सम्मेलन को संबोधित करते हुए मेघा पाटेकर- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें