फतेहाबाद। जिले के शहरों में अतिक्रमण हटाने की गाज संजय बिश्नोई पर गिरी है। सरकार ने आरटीए सचिव संजय बिश्नोई से डीएमसी का चार्ज बुधवार को वापस ले लिया। शुक्रवार को एडीसी अनुराग ढालिया डीएमसी का कार्यभार संभाल सकते हैं।
अतिक्रमण को लेकर फतेहाबाद और टोहाना में नगर परिषद प्रशासन ने कार्रवाई की थी। इसको लेकर विरोध शुरू हुआ था। माना जा रहा था कि प्रशासन दिवाली के बाद अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई शुरू कर सकता है लेकिन उससे पहले डीएमसी का चार्ज संजय बिश्नोई से वापस ले लिया है। माना ये भी जा रहा है कि सीएम का अगले सप्ताह 31 को कार्यक्रम है। ऐसे में विरोध के चलते कार्यभार वापस लिया गया है।