फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गंगोह से चोरी का सामान बरामद तीन आरोपियों की तलाश जारी

Thu, 23 Oct 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव माजरा में चोरी मामले में बरामद सामान की जानकारी देते पुलिसकर्मी स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
फतेहाबाद । गांव माजरा में माजरा फैशन कैंप पर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले को फतेहाबाद पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने चोरीशुदा माल को भी बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और वारदात में प्रयुक्त हुई पिकअप गाड़ी को भी बरामद कर चुकी है। गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी में शामिल अन्य साथियों के नाम और ठिकानों का खुलासा किया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र में दबिश दी और वहां से सूट व कपड़े बरामद किए। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि यह गिरोह दुकानों और शोरूमों को निशाना बनाता था।
गिरोह के सदस्य पहले इलाके की रेकी करते और रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने इस सफलता के लिए सीआईए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


दो अक्तूबर को हुई थी चोरी
गांव माजरा लगभग तीन माह पहले शुरू हुए नए शोरूम माजरा फैशन कैंप में चोरों ने सेंध लगाकर लगभग पचास लाख के करीब का सामान चोरी किया था। सीसीटीव फुटेज से पुलिस को शुरुआती तौर पर इतना पता चला था कि चोरों ने माल पिकअप गाड़ी में भरा और भिरडाना के रास्ते कहीं और भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें