टोहाना। फतेहाबाद जिले के तीन स्थानों पर बाइक चोरी की शिकायत पुलिस तक पहुंची है। प्रेमनगर स्थित कुटिया शांत सरोवर के बाहर से बाइक चोरी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड पांच, प्रेमनगर निवासी स्वराज ने बताया कि उसने अपनी बाइक सुबह के समय करीब आठ बजे घर के बाहर लॉक करके खड़ी की थी। जब रात करीब पौने आठ बजे जब बाइक खोजी तो वह नहीं मिली। अपने स्तर पर इधर-उधर बाइक तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने स्वराज की शिकायत पर बाइक चोरी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
भट्टू कलां बस स्टैंड परिसर में खड़ी बाइक चोरी
भट्टू कलां। बस स्टैंड परिसर में खड़ी बाइक चोरी होने के मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव ठूईयां निवासी सतपाल ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करते हैं। 15 अक्तूबर को वह सिरसा जाने के लिए अपनी भट्टू आए और अपनी बाइक बस स्टैंड परिसर में बनी पार्किंग में खड़ी कर दी। शाम को जब वह सिरसा से लौटे तो बाइक गायब मिली। अपने स्तर पर आसपास बाइक की तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस ने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, केस दर्ज
टोहाना। शहर में नगर परिषद के पास घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 11 निवासी सतबीर ने बताया कि उन्होंने करीब पौने चार बजे घर के बाहर लॉक करके अपनी बाइक खड़ी की थी। करीब चार बजे जब वह घर आए तो बाइक नहीं मिली। अपने स्तर पर इधर-उधर बाइक की तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं लगा। सतबीर की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चोरी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।