भट्टू रोड़ पर दुकानदार से पूछताछ करते शहर थाना प्रभारी ओप्रकाश। सोशल मीडिया
फतेहाबाद। भट्टू रोड पर पूर्व विधायक दुड़ाराम की कोठी के सामने वीरवार देर रात को बाइक सवार युवकों ने तेजधार हथियार लेकर हंगामा किया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस के आने से से पहले ही युवक मौके से भाग गए।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक हाथ में तेजधार हथियार लेकर लोगों को धमका रहे थे। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने मौके पर मौजूद दुकानदारों से जानकारी लेनी चाही ताकि पहचान की जा सके लेकिन दुकानदार हंगामा करने वाले बाइक सवार युवकों की जानकारी देने से बचते नजर आए। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे कैमरे की फुटेज भी चेक की।
शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि उनके पास बाइक सवार युवकों के हंगामा करने के बारे में सूचना आई थी। वह मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को इस मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।