फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तेज आंधी से मकान की दीवार पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा परिवार

Fri, 18 Apr 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना में गीता कॉलोनी में तेज आंधी से गिरा पेड़।
विज्ञापन
टोहाना। शाम के समय तेज आंधी के चलते डांगरा रोड स्थित गीता काॅलोनी में एक मकान में खड़ा नीम का पेड़ गिर गया। जिससे मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। मकान मालिक रघु ने बताया कि वह अखबार बेचने का कार्य करता है।
विज्ञापन

शाम के समय उसकी माता मूर्ति देवी और भतीजी घर के आंगन में बैठे हुए थे कि अचानक नीम का पेड़ दीवार पर गिर गया और उनके मंजे पर लटक गया। दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई है।
रघु ने कहा कि वह अखबार बेचकर अपने परिवार का गुजरा करता है इसलिए सरकार से अपील करता है कि उसकी आर्थिक मदद की जाए। पार्षद सतीश पूरी ने बताया कि शाम के समय तेज आंधी के चलते रघु के घर की दीवार एकदम से गिर गई जिससे परिजन तो बाल बाल बच गए है लेकिन आर्थिक नुकसान हुआ है। सरकार को रघु की मदद करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें