फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भिरड़ाना में पंप पर पिस्तौल दिखाकर बाइक सवारों ने सेल्समैन से नकदी छीनी

विज्ञापन
फतेहाबाद के ​भिरड़ाना में वारदात को अंजाम देते हुए युवक सीसीटीवी फुटेज में नजर आते हुए
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना में सोमवार देर रात को मोटरसाइकिल पर आए युवक पिस्तौल दिखाकर सेल्समैन से नकदी छीन कर ले गए। इसके अलावा कार्यालय के गल्ले से भी नकदी ले गए। मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें मोटरसाइकिल पर आए युवक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक गांव भिरड़ाना में सिद्धी विनायक पंप है। पंप पर गांव के ही सोनू और सोहन सेल्समैन है। सोनू और सोहन ने बताया कि रात को करीब 11 बजे मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। युवकों ने पिस्तौल दिखाकर सोनू से करीब 1700 रुपये की और सोहन लाल से 3300 रुपये की नकदी छीन ली। इसके बाद कार्यालय में घुसकर गल्ले से भी नकदी निकाल कर ले गए। करीब आठ हजार रुपये की नकदी पिस्तौल दिखाकर युवक ले गए। घटना के बाद मामले की सूचना डायल 112 और पंप संचालक गुलशन को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज जांची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस युवकों का सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


मामले में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस टीम जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर युवकों की तलाश की जा रही है।
-यादविंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें