फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नील गाय से टकराई बाइक, हादसे में सनियाना के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। उकलाना-भूना रोड पर सोमवार देर शाम को पेट्रोल पंप के पास बाइक से नील गाय टकराने के कारण युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव सनियाना निवासी मनदीप सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन

मनदीप उकलाना में सैलून की दुकान पर कई दिनों से काम सीख रहा था। सोमवार देर शाम को मनदीप सिंह उकलाना से गांव सनियाना में अपने घर बाइक से आ रहा था। एचपी पेट्रोल पंप से थोड़ी आगे खेतों में से तेजगति में नील गाय सड़क को पार करने लगी तो बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। नीलगाय की चपेट में आने से मनदीप सिंह लहूलुहान हो गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई संदीप सिंह के बयान पर रोजनामचा में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की गई है।



तीन बहन-भाई में सबसे छोटा था मनदीप

घटना के बाद से मनदीप सिंह के घर मातम पसरा हुआ है। सनियाना वासी रमेश सिंह रायसिख पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा क्योंकि उनकी पत्नी का पहले निधन हो चुका है। अब सबसे छोटे बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हैं। घर में सबसे बड़ी बेटी रीना व दूसरे नंबर पर संदीप सिंह तथा सबसे छोटा मनदीप सिंह था। सभी भाई-बहन अविवाहित हैं। सब-इंस्पेक्टर राय सिंह ने बताया कि मृतक मनदीप सिंह की आयु 17 वर्ष के करीब थी। पुलिस ने मृतक के भाई संदीप सिंह के बयान पर रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें