फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भट्टू रोड पर खंभे से टकराई कार, एक तस्कर घायल, 1.20 किलो अफीम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के भट्टू रोड पर अफीम तस्करों की कार खंभे से टकरा गई। कार में तीन तस्कर सवार थे। हादसे में एक अफीम तस्कर घायल हो गया। जिसे सीआईए टीम ने प्राथमिक उपचार दिया। टीम ने जब कार की जांच की तो 1 किलो 20 ग्राम अफीम बरामद हुई। मामले में पुलिस ने राजस्थान के जिला सांचोर निवासी मोहनलाल, हिसार के गांव लांधड़ी निवासी महेंद्र, हिसार के गांव जगान निवासी कुलदीप सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि उक्त लोग अफीम तस्करी करते हैं और तीनों अफीम तस्करी के लिए कहीं जाने वाले हैं। टीम तस्करों को पकड़ने के लिए जब लालबत्ती चौक पर पहुंची और कार को रोकने का इशारा किया तो तस्करों ने भट्टू रोड की तरफ कार दौड़ा ली। टीम ने तस्करों की कार के पीछे अपनी गाड़ी लगा दी। तस्करों की कार भट्टू रोड पर सड़क से नीचे उतर गई और खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सवार आरोपी तस्कर महेंद्र घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार किट से उपचार दिया गया। टीम ने नियम अनुसार जब कार की जांच की तो गेयर बॉक्स के पास से लिफाफे में 1 किलो 20 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें