फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 44 जोन में से 34 की हुई बोली, सबसे महंगा ठेका 10 करोड़ का छूटा

Thu, 29 May 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के आबकारी एवं कराधान विभाग में बोली के दौरान मौजूद बोलीदाता।
विज्ञापन
फतेहाबाद। आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से वीरवार शाम को नई एक्साइज पॉलिसी के तहत बोली हुई। जिले में 34 जोन की बोली पूरी हो पाई है। जिले में सबसे महंगा ठेका 10 करोड़ 41 लाख में चंडीगढ़ रोड, टोहाना का छूटा है। वहीं सबसे कम बोली चिम्मो जोन की 1 करोड़ 91 लाख लगी है।
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से जिले में शराब के ठेकों को कुल 44 जोन में बांटा गया है। 34 जोनों की बोली पहली ही बारी में पूरी हो चुकी है। पिछली बार जिले में कुल 45 जोन थे। 12 जून से नए ठेकों की शुरुआत होगी। इस बार आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से 21 महीने 18 दिनों के लिए ये ठेका जारी किया गया है। पिछले साल जिले में ये ठेके पूरे एक साल के लिए दिए गए थे।
कुल 9.47 प्रतिशत ज्यादा प्राप्त हुई राशि

विभाग की ओर से वीरवार को हुई 34 जोनों में से कुल 9.47 प्रतिशत ज्यादा राशि प्राप्त हुई है। विभाग की ओर से इन 34 जोनों के लिए 147 करोड़ 85 लाख रुपये रिजर्व प्राइस रखा गया था, लेकिन बोली देते हुए कुल 161 करोड़ 85 लाख रुपये बोली लगी है।
विज्ञापन




44 जोन में से 34 जोन की बोली पूरी हो चुकी है। बाकी 10 जोनों की बोली भी करवाई जाएगी। सबसे महंगा ठेका 10 करोड़ 41 लाख में बिका है। ये ठेके 12 जून से लागू होंगे।
विज्ञापन


- अमित खनगवाल, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें