फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भूना पुलिस ने 5.50 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। भूना पुलिस ने हेरोइन तस्करी करने वाले एक आरोपी को काबू करके उसके कब्जे से 5.50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हर्षपाल निवासी मोहम्मदपुर सोत्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन

भूना थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि भूना पुलिस के एएसआई वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सुखबिंद्र सिंह, दयाराम की पुलिस टीम लोकसभा चुनाव के मद्देनजर व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। सूचना मिलने पर मोहम्मदपुर सोत्र से हंसगा रोड के नजदीक देखा तो युवक आता दिखाई दिया, जो सामने पुलिस देखकर भागने लगा। पुलिस ने शक की बिनाह पर काबू करके कानूनी तरीके से उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना भूना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें