फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आंधी में बिजली के 150 पोल गिरे, बारिश से भींगा गेहूं

विज्ञापन
फतेहाबाद-भट्टू रोड पर तेज आंधी से सड़क पर गिरा पेड़।  
विज्ञापन
फतेहाबाद। क्षेत्र में पिछले करीब चार से पांच दिनों तक पड़ी भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार देर शाम को साढ़े 6 बजे मौसम बदल गया और तेज अांधी के बाद बारिश हुई। आंधी से जिले में बिजली के लगभग 150 पोल और 100 से ज्यादा पेड़ गिर गए। हालांकि आंधी शुरू होने से पहले ही निगम ने बिजली की आपूर्ति बंद कर दी थी। फतेहाबाद से भट्टू मार्ग पर पेड़ टूटकर गिरने से रास्ता बाधित हो गया। वहीं फतेहाबाद की अनाज मंडी में खुले में रखे गेहूं के ढेर बारिश में भींग गए।
विज्ञापन


जिले में शुक्रवार शाम आई बारिश तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर तक तापमान जहां 43 डिग्री था। बारिश के बाद तीन से चार डिग्री तक तापमान कम हुआ है। वहीं आंधी से दुकानों के आगे लगे होर्डिंग व छप्पर टूटकर गिर गए। फतेहाबाद शहर में अंधड़ के कारण काफी नुकसान हुआ है। भट्टू रोड और धर्मशाला रोड पर शेड टूट गए और निजी अस्पताल के चिकित्सक की कार पर पेड़ गिरा, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में जेसीबी मंगवा कर शेड को हटवाया गया। उधर, देर रात तक बिजली निगम के कर्मचारी बिजली लाइनों को ठीक करने के लिए जुटे हुए थे। शाम 7 बजे गुल हुई बिजली देर रात 10 बजे तक भी बहाल नहीं हो पाई। अधिकारियों का कहना है कि आंधी और बारिश से नुकसान का आंकलन शनिवार को किया जाएगा।

वहीं बारिश के कारण फतेहाबाद की अनाजमंडी में खुले में रखे गेहूं को भी नुकसान हुआ है। जिले में करीब 10 लाख 94 हजार क्विंटल गेहूं का उठान नहीं हुआ है। इसमें से कुछ अनाज मंडी के शेडों के नीचे पड़ा है। व्यापारियों के अनुमान के अनुसार करीब 5 लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं खुले में पड़ा होने के कारण भीग गया।
विज्ञापन

नरमा की बिजाई कर रहे किसानों को फायदा
गेहूं की कटाई के बाद किसानों ने नरमा फसल की बिजाई शुरू कर दी है। इसको लेकर किसान सिंचाई करने में जुटे है। शुक्रवार शाम को हुई बारिश के कारण किसानों को सिंचाई में मदद मिली है। किसान सूरत सिंह, राजाराम, दलीप चंद, रोशन लाल ने बताया कि कई दिनों से भयंकर गर्मी पड़ने के कारण ट्यूबवेलों से लगातार सिंचाई करनी पड़ रही थी। मगर अब खेतों की प्यासी धरती को प्राकृतिक सिंचाई मिल गई है।
कोट
तेज अंधड़ के कारण बिजली के पोल टूटने की सूचनाएं आई हैं। जहां बिजली बाधित हुई है, वहां बारिश रुकने के साथ ही स्टाफ बिजली बहाल करने में जुट गया है। लाइन स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि शनिवार को सारा डाटा एकत्रित करके रिपोर्ट भिजवाएं।
विज्ञापन

-संदीप मेहता, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें