फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेका न मिलने पर भांभू ने किया था हमला

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
विक्रम भांभू से पिस्तौल और दो कारतूस बरामद
विज्ञापन

शराब ठेकेदार पर हमले के मुख्य आरोपी विक्रम भांभू को किया गया था गिरफ्तार
फोटो 2
संवाद न्यूज एजेंसी
भूना। गांव गोरखपुर में शराब ठेकेदार पर 27 मई की देर रात को हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी विक्रम भांभू से पुलिस ने 30 बोर का एक पिस्टल तथा दो कारतूस बरामद किए हैं। यह बरामदगी गांव चौधरीवास के टोल प्लाजा के पास स्थित होटल के पीछे की जमीन से हुई है।
आरोपी विक्रम भांभू ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि गांव बैजलपुर में वह शराब ठेका लेना चाहता था। मगर राजकुमार उर्फ राजा फोगाट ने 20 लाख रुपये अधिक बोली लगाई दी थी। इसके चलते उसे ठिकाने लगाने के उद्देश्य से हमला किया गया था। हमले में जींद के गांव सामलो निवासी अमन मलिक भी सहयोगी था। ठेकेदार राजा को मारने के लिए एक के बाद एक दो हमले किए थे। मगर वह दोनों बार ही बच गया। पुलिस ने भांभूू गैंग के सरगना विक्रम भांभू को राजस्थान के सीकर जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर लिया हुआ था। दो दिन के पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने के कारण शनिवार देर शाम को न्यायालय में पेश करके उसे वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

---------
हमले के बाद चौधरीवास टोल के पास बने होटल में रुके थे
रिमांड के दौरान विक्रम भांभू ने बताया है कि 27 मई की रात करीब 8 बजे गोरखपुर के शराब ठेकेदार पर फायरिंग करके जानलेवा हमला किया था। ठेकेदार को गोली छाती में सीधी मारी थी, मगर जेब में मोबाइल होने के कारण उसकी जान बच गई। हमले के बाद विक्रम भांभू व अमन मलिक चौधरीवास टोल प्लाजा के नजदीक एक होटल पर जाकर रुक गए थे। जहां पर हमले में इस्तेमाल किया गया 30 बोर का पिस्टल व दो कारतूस होटल के पीछे पॉलीथिन में डालकर जमीन में दबा दिया था।
यह था मामला
गौरतलब है कि गांव गोरखपुर में 27 मई की रात को ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा फोगाट पर जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर आरोपी विक्रम भांभू व उसके दोस्त रमनदीप के खिलाफ धारा 188, 307, 34 आईपीसी व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

कोट
मुख्य आरोपी विक्रम भांभू से पुलिस ने 30 बोर का एक पिस्टल तथा दो कारतूस बरामद किए हैं। यह बरामदगी गांव चौधरीवास के टोल प्लाजा के पास स्थित होटल के पीछे की जमीन से हुई है।
कपिल सिहाग, प्रभारी, भूना पुलिस थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें