फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बीईओ ने बच्चों के साथ चखा मिड-डे मील

Tue, 12 Aug 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश सेवदा मिड डे मील में भोजन के बाद करते  रिकॉर्ड की जांच करते हुए
विज्ञापन
भूना। सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील में कथित गड़बड़ी की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग की टीम हरकत में आ गई है। मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश सेवदा के नेतृत्व में कार्यालय की टीम ने तीन विद्यालयों का निरीक्षण कर मिड-डे मील की गुणवत्ता और रिकॉर्ड की जांच की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणी गोपाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाणी सांचला और राजकीय प्राथमिक पाठशाला भट्टू का दौरा किया। बीईओ जगदीश सेवदा ने बताया कि मौके पर बच्चों के लिए निर्धारित मेन्यू के अनुसार दाल और रोटी तैयार पाई गई। भोजन का स्वाद भी जांचा गया, जो मानक के अनुरूप मिला।
इसके साथ ही हाजिरी रजिस्टर का बच्चों की वास्तविक उपस्थिति से मिलान किया गया, जो सही पाया गया। टीम में शामिल लिपिक सोमनाथ और अध्यापिका मुकेश के नेतृत्व में साफ-सफाई की व्यवस्था, रसोई की स्थिति और भंडारण की स्थिति का निरीक्षण किया गया। सभी स्कूलों में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन

यह कार्रवाई उस शिकायत के बाद हुई, जो चार दिन पहले गोरखपुर के हरहित स्टोर संचालक राजेश कुमार ने अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कई अध्यापक सरकार द्वारा मंजूर स्टोर से सामान खरीदने के बजाय अधिक मात्रा में सामग्री का फर्जी बिल बनवाकर अपने निजी खातों में पैसे जमा करा रहे हैं।
राजेश कुमार का कहना था कि जब उन्होंने इस कथित फर्जीवाड़े का विरोध किया, तो संबंधित अध्यापकों ने सरकार द्वारा निर्धारित हरहित स्टोर से सामान लेना बंद कर दिया। शिकायतकर्ता ने 15 से अधिक सरकारी स्कूलों से जुड़े मिड-डे मील राशन के संदिग्ध लेनदेन के सबूत भी पेश किए थे। इसके बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल जांच शुरू की और पहले चरण में तीन स्कूलों का निरीक्षण किया।
बीईओ जगदीश सेवदा ने कहा कि फिलहाल निरीक्षण में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई है, लेकिन शिकायत की गंभीरता को देखते हुए अन्य विद्यालयों की भी जांच की जाएगी और यदि कोई गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें