फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नरवाना के लिए बसों के फेरे कम होने से सवारियों को करना पड़ता है इंतजार

Tue, 12 Aug 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव समैन के बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़ी सवारियां। संवाद
विज्ञापन
गांव समैन से नरवाना जाने के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों की संख्या बहुत कम होने के कारण ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समैन से नरवाना की दूरी लगभग 24 किलोमीटर है, और यहां से बड़ी संख्या में लोग अपने विभिन्न कार्यों के लिए नरवाना जाते हैं।
विज्ञापन


इनमें सरकारी कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज और आईटीआई के छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। लेकिन गांव समैन से नरवाना के लिए हरियाणा रोडवेज की केवल दो से तीन बसें ही चलती हैं। ये बसें जींद डिपो से संबंधित हैं और नरवाना बस स्टैंड से समैन होकर जाती हैं। पहली बस सुबह 7:30 बजे आती है और दूसरी दोपहर 2:30 बजे। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह सिर्फ एक बस होने के कारण उसके बाद घंटों कोई बस उपलब्ध नहीं होती।

ग्रामीण धीरा राम, कर्मबीर, फिरोज, हरपाल सिंह, नरेंद्र शर्मा, प्रताप, प्रदीप, मनोज और सुरेंद्र का कहना है कि समैन से नरवाना के लिए बसों की संख्या तुरंत बढ़ाई जानी चाहिए। ग्रामीण कर्मबीर और नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें अपने दैनिक कार्यों के लिए अक्सर नरवाना जाना पड़ता है, लेकिन बस सेवा न होने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है या फिर प्राइवेट वाहन का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन








गांव समैन से नरवाना जाने के लिए बसों की संख्या बहुत कम है। सुबह 7:30 बजे के बाद सीधी बस दोपहर 2:30 बजे मिलती है। व्यापारी वर्ग नरवाना से दुकानों का सामान लाते हैं, लेकिन बस न होने के कारण छोटे से काम में पूरा दिन लग जाता है।

- फिरोज खान, ग्रामीण समैन।





मुझे कई बार नरवाना क्षेत्र में विजिट करनी पड़ती है। सुबह की बस सुविधा न होने के कारण कभी प्राइवेट वाहन से तो कभी खुद का वाहन लेकर जाना पड़ता है। सरकार से अनुरोध है कि इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाए।

-ग्रामीण नरेंद्र शर्मा, निजी बैंक कर्मचारी



-

मुझे अक्सर व्यापार से संबंधित कार्यों के लिए नरवाना जाना पड़ता है। इस रूट पर बसों की हमेशा कमी रही है। इसलिए निजी वाहन का उपयोग करना पड़ता है, जो काफी खर्चीला है। सरकार से अपील है कि बसों की संख्या बढ़ाई जाए।

साधाराम, कारोबारी



-

मेरे पास खुद का वाहन नहीं है। बेटे के इलाज के लिए नरवाना होते हुए रोहतक जाना पड़ता है। बस नहीं मिलने के कारण मुझे घंटों बस स्टैंड पर इंतजार करना पड़ता है। मैं सरकार से निवेदन करता हूँ कि बस सुविधा जल्द बढ़ाई जाए।

कर्मबीर लांबा, ग्रामीण



-

नरवाना से समैन के लिए बस के तीन फेरे हैं। जिसमें सुबह 6.50 दूसरा दोपहर 1.40 मिनट व तीसरा शाम 4.10 मिनट पर। सवारियां कम होने के कारण एक बस का एक फेर कम कर दिया गया है।
विज्ञापन


- सुरेंद्र लाठर, बस अड्डा इंचार्ज, नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें