फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दुकानें खुलने से पहले नगर परिषद ने 200 दुकानों के शेड और बोर्ड हटाए, रैंप तोड़े

विज्ञापन
फतेहाबाद  के हिसार-सिरसा रोड पर दुकान के बाहर लगे होर्डिग को तोड़ते हुए 
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन ने वीरवार सुबह हिसार-सिरसा रोड पर बड़ी अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई की। सुबह 8 बजे दुकानों के खुलने से पहले ही लघु सचिवालय के सामने से कर्मचारियों ने अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान डीएमसी संजय बिश्नोई के नेतृत्व में दो बुलडोजरों की मदद से 200 से अधिक दुकानों के आगे से अवैध शेड और बोर्ड हटाए गए, साथ ही कई स्थानों पर रैंप और फुटपाथ तोड़े।
विज्ञापन


दुकानदारों और अधिकारियों में हुई नोकझोंक

इस दौरान नगर परिषद की टीम ने बैंकों, शोरूम और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के बाहर बने अवैध निर्माण को निशाना बनाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों, बैंक अधिकारियों और शोरूम संचालकों में हड़कंप मच गया। कुछ स्थानों पर दुकानदारों और नगर परिषद अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। कार्रवाई शुरू होते ही कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपने शेड हटाने शुरू कर दिए।

नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि 10 दिनों से मुनादी करवाई जा रही थी, इसलिए अलग से नोटिस नहीं दिए गए। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें कोई लिखित सूचना नहीं दी गई और उन्हें अपनी तैयारी का भी मौका नहीं मिला। यह अभियान शिवालय मार्केट तक चला। इस दौरान नगर परिषद ईओ राजेंद्र सोनी, एमई नरेंद्र पंवार, मुख्य सफाई निरीक्षक सतपाल सैनी, एसआई महेश कुमार, राहुल कुमार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर विकास बजाज, जेई लोकेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


-

दुकानदार छतों पर चढ़े, खुद हटाए बोर्ड

इस कार्रवाई के बाद नगर परिषद के बाहर बनी दुकानदारों में भी खलबली मच गई। कुछ दुकानदारों ने छतों पर चढ़कर बोर्ड और शेड हटाए। हंस मार्केट, हिसार रोड, पालिका मार्केट के दुकानदार दिन भर खुद ही शेड उतारते रहे।

-

कचरा मिला तो लगाया पांच हजार जुर्माना



अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान डीएमसी को हिसार-सिरसा रोड पर एक मिठाई की दुकान के बाहर कचरा पड़ा मिला। इस पर डीएमसी ने दुकानदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।



मेरा घर उजड़ गया, चहेतों को छोड़ दिया

मेरी किराना की दुकान है। घर पर अकेला कमाने वाला हूं। मेरी दुकान का शेड तोड़ दिया, जबकि बाकी पर कोई कार्रवाई नहीं की। मेरा हर्जाना नगर परिषद को देना होगा, कोई नोटिस नहीं दिया गया है। - रमेश कुमार, दुकानदार

-

नगर परिषद की तरफ से करीब 10 दिन से लगातार मुनादी करवाई जा रही है। अलग से कोई नोटिस नहीं दिया जा रहा है। पूरे शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। दुकानदारों से अपील है कि खुद सामान हटा लें, नहीं तो नगर परिषद हटाएगा। - संजय बिश्नोई, जिला नगर आयुक्त, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें