फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मुआवजा फॉर्म की आड़ पर हो रही ठगी, सतर्क रहें

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। हाल ही में हुई भारी बारिश और जलभराव के कारण कई लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ है। इसी स्थिति का लाभ उठाते हुए कुछ लोगों ने बाजार में मुआवजा फॉर्म भरने के नाम पर दुकानें खोल ली हैं और जल प्रभावित लोगों से पैसे वसूलने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इस बारे में प्रशासन को मौखिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने स्पष्ट किया है कि सरकार की ओर से अब तक मुआवजे को लेकर कोई गाइडलाइन या आधिकारिक प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि नुकसान की जांच पहले संबंधित विभागों की टीम द्वारा मौके पर जाकर की जाएगी, उसके बाद ही जब शासन स्तर से आदेश आएंगे, तब फॉर्म भरने की प्रक्रिया निशुल्क शुरू होगी।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस प्रकार की अफवाहों और फर्जी मुआवजा फॉर्म भरवाने वालों से सावधान रहें। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को पैसे न दें और न ही कोई फॉर्म भरें। यह लोगों की मजबूरी का अनुचित फायदा उठाने की कोशिश है, जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने चेताया कि ऐसे फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। मुआवजा प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी केवल सरकारी माध्यमों और अधिकृत अधिकारियों के माध्यम से ही दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें