फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जनसुनवाई कार्यक्रम से पहले एडीजीपी की टीम का शहर के मेडिकल स्टोर पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। एडीजीपी श्रीकांत जाधव की टीम ने बुधवार देर शाम को शहर के टोहाना रोड पर एक मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयां मिलने की सूचना पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अचिन कालता, डीएसपी विरेंदर सिंह, सदर एसएचओ सुरेंद्र कम्बोज, शहर एसएचओ जयसिंह, एडीजीपी स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीम को कुछ प्रतिबंधित दवाइयां मेडिकल स्टोर पर मिली। इसके बाद टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश राणा को सूचना दी। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर पर आकर दवाइयों की जांच शुरू की। ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश राणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान उन्हें मौके पर प्रीगबालीन, डिपेंडोल सहित कुछ ऐसी दवाइयां मिली है, जो कि बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं दी जा सकती और उसका सेल परचेज का रिकॉर्ड होना भी जरूरी है। अभी मेडिकल संचालक द्वारा सेल परचेज का रिकॉर्ड नहीं दिया गया है, जिस कारण शोकाज नोटिस दिया जाएगा। नोटिस के दौरान अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि बुधवार को सुबह एडीजीपी श्रीकांत जाधव रतिया शहर थाना में जनसुनवाई कार्यक्रम करेंगे, जिसमें लोगों की पुलिस से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें