फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बासमती धान के भाव में तेजी, किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक

Sun, 07 Dec 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में रखी धान की ढ़ेरियां। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। अनाज मंडियों में बासमती धान के भाव में आई तेजी से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटी है। बासमती की प्रमुख किस्म 1509 का भाव 3300 रुपये प्रति क्विंटल तक जा बिक रही है, जो पिछले 10 दिनों तक इसका भाव 2900 रुपये प्रति क्विंटल तक था। चावल व्यापारियों का कहना है कि निर्यात मांग और घरेलू खपत में वृद्धि के कारण यह तेजी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


बासमती धान की किस्म 1509, जो अपनी कम अवधि और अच्छी पैदावार के लिए जानी जाती है, उसके भाव में हुई बढ़ोतरी किसानों से किसानों को आर्थिक लाभ मिला है। पिछले 10 से 15 दिनों में ही बासमती धान की कीमत में 500 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी आई है। इन दिनों धान की 1509 किस्म 3300 रुपये प्रति क्विंटल या उससे भी अधिक के भाव पर बिक रही है।
वहीं इन दिनों धान किस्म 1121 का भाव 3915 और 1718, 3725 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। जिससे उन्हें अपनी फसल का बेहतर मूल्य मिल रहा है। धान की कीमत में आई तेजी से पिछली पैदावार की अधिक लागत और कम भाव से परेशान किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन


-
मार्च तक जारी रहेगी धान की खरीद

जिले के आढ़ती एवं व्यापारी विनोद, जगदीश, दिनेश और रामबिलास आदि का कहना है कि बासमती धान की खरीद प्रक्रिया मार्च तक जारी रहने की उम्मीद है। इससे ऐसे किसानों को लाभ मिलेगा जिन्होंने अभी तक अपनी उपज को बेचा नहीं है। उन किसानों के लिए अच्छे भाव पर बेचने का पर्याप्त समय है। इसके अलावा, निर्यातकों और मिल संचालकों की ओर से जारी खरीद से कीमतों को और सहारा मिलने की उम्मीद है।

-
तेजी के बाद किसानों को मिला लाभ

धान के भाव में आई इस तेजी का लाभ किसानों को मिल रहा है। फसल के उत्पादन में आया खर्च जिसमें खाद, बीज और बिजली का बिल शामिल हैं, की भरपाई अब इस बढ़े हुए भाव से हो रही है। किसानों का कहना है कि अगर अगले कुछ दिनों तक और यह भाव जारी रहता है तो किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बढ़ी हुई कीमत किसानों को भी बासमती की खेती के लिए प्रोत्साहित कर सकती है। वहीं मिल संचालक नरेश और दीपक का कहना है कि भारतीय बासमती चावल की मांग मजबूत बनी हुई है। बासमती चावल का निर्यात लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें