फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मोबाइल मार्केट में चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद करने के लिए लगाए अवरोधक

Sat, 31 Jan 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की मोबाइल मार्केट के बाहर एंट्री पर अवरोधक लगवाती यातायात पुलिस की टीम। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के लाल बत्ती चौक के पास स्थित मोबाइल मार्केट में शुक्रवार को चार पहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई। यातायात पुलिस की निगरानी में मार्केट की एंट्री पर अवरोधक लगाए गए। अब मोबाइल मार्केट आने वाले चार पहिया वाहन चालकों को थाना रोड स्थित पार्किंग में ही अपने वाहन खड़े करने होंगे।
विज्ञापन


दुकानदारों को भी अपने चार पहिया वाहन पार्किंग में रखने होंगे, जबकि केवल दोपहिया वाहनों की ही मार्केट में एंट्री रहेगी। यह कदम जाम की स्थिति को कम करने और बाजार में वाहन चलने की सहजता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

ट्रैफिक थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि दुकानदारों को खुद अपने स्तर पर पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि चार पहिया वाहनों की एंट्री रोकने से एंट्री प्वाइंट पर जाम जैसी समस्या नहीं रहेगी और बाजार में यातायात सुचारू रूप से चलेगा।
विज्ञापन


अवरोधक लगाने के साथ ही ट्रैफिक टीम लगातार निगरानी रखेगी ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। दुकानदारों और नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है ताकि मोबाइल मार्केट में सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण बना रहे।





प्रधान ने कहा दुकानदार भी करें सहयोग

मोबाइल मार्केट के प्रधान विकास बत्रा ने बताया कि जो एंट्री पर अवरोधक लगाए गए हैं, उस पर कुछ दुकानदारों ने आपत्ति जताई है। ये अवरोधक सिर्फ ट्रायल के तौर पर लगाए गए हैं, कुछ दिनों तक व्यवस्था देखेंगे। अगर व्यवस्था कामयाब हुई तो अवरोधक लगे रहेंगे। वहीं उन्होंने दुकानदारों से आग्रह किया है कि वे दुकान का स्टॉक रखने के बाद गाड़ी को पॉर्किंग में खड़ा करें ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

-

मोबाइल मार्केट में पार्किंग व्यवस्था बनाने के लिए मार्केट की ओर से अवरोधक लगाए गए हैं। दुकानदारों को कहा गया है कि चार पहिया वाहनों की एंट्री न होने दें और दुपहिया वाहनों को भी सही ढंग से खड़ा करें।
विज्ञापन


-जय सिंह, प्रभारी, ट्रैफिक थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें