फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 10 जनवरी तक पात्र मतदाताओं की सूची बार काउंसिल को­ भेजेंगी बार एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव आगामी 28 फरवरी को होंगे। इस संबंध में पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की ओर से सभी बार एसोसिएशन को पत्र भेजकर इसकी सूचना दी गई है। पत्र के मुताबिक सभी बार एसोसिएशन 10 जनवरी तक पात्र मतदाताओं की सूची बार काउंसिल को भेजेंगी।
विज्ञापन


बार काउंसिल की ओर से 24 जनवरी तक संबंधित बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 27 जनवरी को यह सूची बार एसोसिएशन के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन डाॅ. विजेंद्र सिंह अहलावत की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि केवल वे ही अधिवक्ता वोट डालने के पात्र होंगे, जो पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल में पंजीकृत हैं। जिन्होंने 10 जनवरी 2025 तक वार्षिक शुल्क जमा करने के बाद अपनी अंडरटेकिंग बार एसोसिएशन के पास जमा करवा दी है।

चेयरमैन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बार पदाधिकारियों के पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने, जांच करने, नाम वापस लेने और उम्मीदवारों की अंतिम सूची संबंधित बार एसोसिएशन अपने संविधान व नियमों के अनुसार अधिसूचित करेंगी। अब जिला बार एसोसिएशन फतेहाबाद, रतिया व टोहाना बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव 28 फरवरी को होंगे।
विज्ञापन



28 फरवरी को होने वाले चुनावों के लिए पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की ओर से सभी बार एसोसिएशन को पत्र भेजकर सूचना दी गई है। 10 जनवरी तक पात्र मतदाताओं की सूची भेजी जाएगी।
विज्ञापन


- प्रदीप बैनीवाल, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें