फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बैंक कर्मचारी पर 9 लाख रुपये ठगने का आरोप

Thu, 11 Dec 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बैंक के बाहर रोष व्यक्त करते हुए किसान। स्त्रोत किसान यूनियन
विज्ञापन
रतिया। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह, कर्म सिंह व अन्य सदस्यों ने वीरवार को बैंक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने बैंक प्रबंधक से मिलकर ज्ञापन सौंपा और किसान गुरजंट सिंह के पैसे वापस दिलवाने की मांग रखी। इतना ही नहीं, उन्होंने तीन दिन में इस समस्या का हल न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह ने बताया कि गांव लांबा के किसान गुरजंट सिंह ने 6 नवंबर को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में अपने खाते से 9 लाख रुपये अपने रिश्तेदार के खाते में ट्रांसफर कराने के लिए फार्म भरकर बैंक शाखा में जमा करवाया गया था। आरोप है कि बैंक कर्मचारी की लापरवाही या मिलीभगत के चलते यह राशि किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दी गई।

यूनियन ने कहा कि बैंक जैसे विश्वसनीय संस्थान में कर्मचारी की ओर से ऐसी कार्रवाई बेहद चिंताजनक है और किसान की मेहनत की कमाई के साथ की गई यह धोखाधड़ी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें