फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन, पहले दिन ही फेल

विज्ञापन
फतेहाबाद में सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक करते हुए नप ईओ ऋषिकेश चौधरी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। सिंगल यूज प्लास्टिक पर शुक्रवार से प्रतिबंध लग गया और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। फतेहाबाद शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाने को लेकर पहले दिन ही नगर परिषद फेल हो गया। नगर परिषद ने पाबंदी लगाने को लेकर शहर में पहले दिन ही कोई कार्रवाई नहीं की। अधिकारियों ने 10 दुकानदारों को कार्यालय में बुलाकर औपचारिकता पूरी कर ली। साथ ही अफसरों ने कार्रवाई न करने का ठीकरा पुलिस कर्मचारियों पर फोड़ दिया।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद के सफाई शाखा के अधिकारियों ने पुलिस फोर्स न मिलने का हवाला देकर शहर में कार्रवाई से मना कर दिया। पुलिस फोर्स के बिना दुकानों और रेहड़ियों पर कार्रवाई नहीं करेंगे। नप सीएसआई मुकेश शर्मा ने शुक्रवार सुबह शहर थाना प्रभारी को पुलिस कर्मचारी देने को लेकर पत्र लिखा, लेकिन देर शाम तक फोर्स नहीं मिली। इसके चलते नप ने कोई अभियान नहीं चलाया। वहीं शहर के पुरानी सब्जी मंडी में सिंगल यूज प्लास्टिक के सामान की करीब 8 से 10 दुकानें हैं। मौजूदा हालात ये है कि अधिकतर दुकानों में फुल स्टॉक है। अब इसको लेकर दुकानदार भी असमंजस में हैं। शुक्रवार को कार्रवाई के डर से कई दुकानें बंद रहीं और संचालक आसपास घूमते रहे। इससे पहले सुबह दुकानदार नप अधिकारियों की बैठक में भी पहुंचे।
सिंगल यूज प्लास्टिक को रिसाइकिल करना मुश्किल
पहली जुलाई से पूरे भारत में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केंद्र सरकार का मानना है कि सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल नहीं होने से कचरे की मात्रा में कमी आएगी, क्योंकि सिंगल यूज प्लास्टिक को रीसाइकल करना मुश्किल होता है और प्रोसेस बड़ा खर्चीला भी पड़ता है।
विज्ञापन

ये सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं कर सकते हैं इस्तेमाल
कम गुणवत्ता और ज्यादा प्रदूषण की क्षमता वाली पहचानी गई एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं के निर्माण, आयात, स्टॉकिंग, वितरण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक के तहत प्रतिबंधित चीज में डंडियों वाले ईयर बड, बलून स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, लॉलीपॉप की डंडी, आइसक्रीम की डंडी, थर्माकोल के सजावटी सामान, प्लेट्स, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, मिठाई के डिब्बे पर लगने वाली पन्नी, निमंत्रण पत्र, सिगरेट पैकेट, 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक और पीवीसी बैनर आदि शामिल हैं।
पुलिस के बिना नहीं करेंगे कार्रवाई, बिजी थे कर्मचारी
सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर शुक्रवार को दुकानदारों को बुलाकर जागरूक किया गया है कि वह न बेचे। शहर में इसको लेकर कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा है। पुलिस कर्मचारी व्यस्त थे। फोर्स मिलने के बाद ही कार्रवाई करेंगे। हालांकि शहर में मुनादी करवाई गई है और दुकानदारों को जागरूक भी किया गया है।
-मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक
सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। कोई भी इसे बेच नहीं सकता है और न ही इस्तेमाल कर सकता है। नगर परिषद की सफाई शाखा ने कार्रवाई करनी है, शाम को अभियान चलाना है। अभी तक की गई है या नहीं ये पूछने पर ही पता चलेगा।
-कुलदीप सिंह, सिटी टीम इंचार्ज, स्वच्छ भारत मिशन
अपने साथ कपड़ेे, जूट अथवा बांस के बने थैलों का प्रयोग करें
पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक में प्रयोग होने वाली वस्तुओं का प्रयोग बंद करें, ताकि पर्यावरण स्वच्छ रखा जा सके। यह मिट्टी में जाने पर उसकी उर्वरा क्षमता को खत्म करता है। प्लास्टिक हमारे शरीर के अंदर कैंसर जैसी घातक बीमारी का कारण भी बनता है। इसका कम से कम प्रयोग करें और अपने साथ कपड़ेे, जूट अथवा बांस के बने थैलों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें