फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खाली प्लॉट में लहूलुहान मिले बलदेव ने तोड़ा दम, हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। बिजली घर के सामने वीरवार को खाली प्लॉट में लहूलुहान हालत में मिले 28 वर्षीय बलदेव उर्फ देवा ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। जहां देर शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के भाई सुखदेव उर्फ सुकड़ के बयान पर नामालूम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 4 में शिव चौक निवासी सुखदेव ने पुलिस को बताया कि 12 अप्रैल सायं को साढ़े सात बजे उसका छोटा भाई बलदेव उर्फ देवा घर पर खाना खाकर बाहर गया था। देर रात्रि तक घर नहीं पहुंचा तो मां अंग्रेजों देवी ने उसे सूचना दी। हम सभी भाई अलग-अलग मकानों में रहते हैं। मां बलदेव के घर में रहती हैं। इसलिए भाई की तलाश को लेकर रात भर काफी प्रयास किए। वीरवार सुबह बिजली घर के सामने फतेहाबाद रोड पर खाली प्लॉट में खून से लथपथ हालत में बलदेव पड़ा मिला। उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे और बेहोशी में था। उसको तुरंत इलाज के लिए सीएचसी केंद्र भूना में लेकर पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बलदेव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परंतु इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह आठ बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने बताया कि बलदेव की हत्या करने वाले कौन लोग हैं और क्या रंजिश थी, इसको लेकर उनके परिवार को कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज आरोपियों का सुराग लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
कोट
वीरवार को खाली प्लॉट में लहूलुहान हालत में बलदेव उर्फ देवा की मौत हो गई है।पुलिस ने मृतक के बड़े भाई सुखदेव के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके हत्या की गुत्थी सुलझाने की दिशा में पुलिस की दो टीमें जांच-पड़ताल में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनूप कुमार, एसएचओ, भूना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें