फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आयुष्मान भव के दरवाजे बंद...5 दिन बाद की मिली ऑपरेशन की तारीख

Thu, 07 Aug 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के निजी अस्पताल में उपचार करवाते हुए मरीजसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत क्लेम राशि का भुगतान न होने के चलते जिले के पैनल में शामिल निजी अस्पतालों ने वीरवार को उपचार बंद कर दिया। यह निर्णय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर लिया गया। इससे जिले के करीब 5.77 लाख पात्र लाभार्थियों पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले के 20 निजी अस्पताल योजना के पैनल में शामिल हैं। इनका कुल बकाया 17.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। भुगतान न मिलने से नाराज अस्पतालों ने अब आयुष्मान कार्ड धारकों का उपचार करना बंद कर दिया है।
वीरवार को कई मरीज उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मना कर दिया और ऑपरेशन केसों की तारीख पांच दिन बाद की दी जा रही है। उधर, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में आयुष्मान योजना के उपचार बंद होने का पहले दिन कोई खास असर नहीं देखा गया। अस्पताल में रोज़ की तरह करीब 950 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई।
विज्ञापन

अस्पताल संचालकों की मांगें : निजी अस्पताल संचालकों का कहना है कि जब तक सरकार बकाया राशि का भुगतान नहीं करती और अनुबंध की शर्तों का पालन सुनिश्चित नहीं करती, तब तक आयुष्मान योजना के तहत इलाज शुरू नहीं किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि नागरिक अस्पताल में गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं है, ऐसे में मरीजों के लिए निजी अस्पतालों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
कूल्हे के ऑपरेशन से किया इन्कार, पांच दिन बाद बुलाया
टोहाना से कूल्हे का ऑपरेशन करवाने के लिए पहुंची जीतो देवी ने बताया कि उसने आयुष्मान भारत योजना के तहत ऑपरेशन करवाना था।
वीरवार को अस्पताल ने ऑपरेशन से इन्कार कर दिया और अब पांच दिन बाद का समय दिया है। जिले में पैनल में 20 अस्पताल शामिल है। स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 78,631 पात्रों को आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार मिल चुका है।
ये अस्पताल हैं पैनल में शामिल
- वधवा सर्जिकल अस्पताल फतेहाबाद।

- पारूल ईएनटी, स्किन एवं लेजर सेंटर टोहाना।

- राजन आई, हार्ट एवं लेजर सेंटर टोहाना।

- आई क्यू अस्पताल फतेहाबाद।

- जयपुर चिल्ड्रन अस्पताल फतेहाबाद।

- राजस्थान मेडिकल सेंटर टोहाना।

- सद्भावना अस्पताल फतेहाबाद।

- जनता आई एवं मैटरनिटी अस्पताल टोहाना।

- अरोड़ा अस्पताल टोहाना।

- मेहता आई अस्पताल टोहाना।

- लाइफ केयर अस्पताल फतेहाबाद।

- जैन चेरिटेबल अस्पताल टोहाना।

- सांई अस्पताल टोहाना

- कक्कड़ नर्सिंग होम, टोहाना।

- उम्मीद अस्पताल फतेहाबाद।

- खन्ना ईएनटी टोहाना।

- दीपांश भाटिया अस्पताल टोहाना।

- शालिनी सर्जिकल एवं मैटरनिटी अस्पताल

- गोयल नर्सिंग होम, रतिया

- सिवाच अस्पताल फतेहाबाद



आयुष्मान/चिरायु योजना की स्थिति
कुल पात्र : 5,77,055

पैनल में शामिल अस्पताल : 20

लाभार्थी : 78,631

अस्पताल का क्लेम का बकाया : 17.35 करोड़ रुपये

-

आयुष्मान भारत योजना के तहत पैनल में शामिल निजी अस्पताल मरीज का उपचार करता है। अस्पतालों का सरकार के साथ जो अनुबंध हुआ है। इसके मुताबिक भुगतान क्लेम के 15 दिन के अंदर होना जरूरी है, अगर नहीं करते हैं तो ब्याज दिया जाएगा, लेकिन भुगतान दो-दो साल बाद किया जा रहा है।
- डॉ. पवन मेहता, प्रवक्ता, आईएमए

-

आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों को सरकार ने भुगतान करना शुरू कर दिया है। ऐसे में अस्पतालों को उपचार बंद नहीं करना चाहिए। फिलहाल जिले में किसी मरीज की तरफ से उपचार न होने की कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

- डॉ. लाजवंती गौरी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें