फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 20 अस्पतालों में आज से नहीं होगा आयुष्मान पात्रों का उपचार, 10 करोड़ बकाया

Wed, 06 Aug 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में शामिल 20 निजी अस्पताल पात्रों का वीरवार से उपचार नही करेंगे। इसको लेकर आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) की तरफ से फैसला लिया गया है। जिले में करीब 10 करोड़ रुपये निजी अस्पतालों के कलेम के बकाया है। हालांकि पैनल निजी अस्पतालों की तरफ से जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में कोई नोटिस नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

पैनल में शामिल सद्भावना अस्पताल के संचालक डॉ.अंशुल सहगल का कहना है कि आईएमए की तरफ से अभी तक उपचार बंद का ही ऐलान किया गया है। दूसरा अभी तक क्लेम की राशि जारी नहीं हुई है।
-
जिले में है करीब 6 लाख पात्र
आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में करीब 6 लाख पात्र शामिल है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में दूरबीन से पित्ते की थैली ऑपरेशन, बच्चे दानी ऑपरेशन, मोतियाबिंद ऑपरेशन व सांस बीमारी संबंधित उपचार बंद किए जा चुके है। जबकि नागरिक अस्पताल में मोतियाबिंद के अलावा अन्य ऑपरेशन की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

-
आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में 20 अस्पताल पैनल में शामिल है। हालांकि जिला स्तर पर उपचार बंद करने को लेकर कोई नोटिस नहीं दिया गया है। क्लेम राशि का भुगतान मुख्यालय स्तर पर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

- डॉ.लाजवंती गौरी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें