फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव बाड़ा में नशे के खिलाफ किया जागरूक

Sat, 11 Oct 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिलेभर में नशा उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति टीम द्वारा गांव बाड़ा में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों और इसके समाज, परिवार तथा युवा पीढ़ी पर पड़ने वाले गहरे प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। टीम ने लोगों से नशे के खिलाफ एकजुट होकर जागरूकता फैलाने की अपील की।
विज्ञापन


नशा मुक्ति टीम के प्रभारी एसआई सुंदर ने बताया कि अभियान के तहत गांव के मुख्य चौक पर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे। टीम ने नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति की सेहत को नष्ट करता है बल्कि उसके परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को भी कमजोर कर देता है। इस दौरान ग्रामीणों को नशे से दूर रहने, अपने बच्चों पर नजर रखने और नशा करने वालों को उपचार के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। टीम ने इस दौरान 10 ड्रग पीड़ित व्यक्तियों की पहचान कर उनके डोजियर फार्म भरे तथा उनकी काउंसलिंग उपरांत आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवा उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें