फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्राकृतिक जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया

Sat, 27 Sep 2025 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

रतिया के शहीद दविन्द्र सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में पर्यावरण विज्ञान समिति का गठन किया गया। प्राचार्य और विभागाध्यक्ष ने छात्राओं को स्वच्छता व जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। समिति में विभिन्न पदों के लिए छात्राओं का चयन हुआ।
विज्ञापन
छात्राओं को प्राकृतिक जल संरक्षण विधि के विषय में जागरूक करतीं डॉ सीमा। स्रोत : महाविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतिया। शहीद दविन्द्र सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में पर्यावरण विज्ञान विषय की ओर से समिति का गठन किया गया। इसके संरक्षक प्राचार्य परमजीत संधा और अध्यक्ष डॉ सीमा विभागाध्यक्ष पर्यावरण विभाग रहेगी।
विज्ञापन

प्राचार्य परमजीत संधा ने छात्राओं को स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। स्वच्छता से स्वास्थ्य और सुंदरता दोनों बनी रहती हैं। हमें विद्यालय परिसर, घर और समाज में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पाैधरोपण करें, कूड़ा-कचरा उचित स्थान पर डालें और प्रदूषण रोकने में सहयोग दें। यही हमारी सच्ची जिम्मेदारी है। डॉ.सीमा ने छात्राओं को प्राकृतिक जल संरक्षण विधि के विषय में जागरूक करते हुए वर्षा जल संचयन कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से छात्राओं को समझाया। महाविद्यालय जन संपर्क अधिकारी प्रो सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि पंचतत्व विषय समिति की अध्यक्ष शिल्पा, उपाध्यक्ष रेखा, सचिव सुमन, उप सचिव सिमरन प्रीत, वित्त सचिव मनीषा देवी और मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सिमरण को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें