मघावाली के किसान रमेश चौहान को सम्मानित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं यूपी के कृषि मंत?
- फोटो : Fatehabad
धान व गेहूं की पराली को आग न लगाकर सीधे बिजाई करने पर जिला के गांव मघावाली के किसान रमेश चौहान को भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र दिल्ली द्वारा सम्मानित किया है। किसान रमेश को दिल्ली में हुए कार्यक्रम में सम्मनित किया। भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम गोपाल और उतर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप सिंह सोही ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बता दें कि इस कार्यक्रम में प्रदेश से एक महिला सहित कुल 5 ही किसानों को पराली प्रबंधन में सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया है। इतना ही नहीं किसान रमेश चौहान ने इस दौरान पराली प्रबंध पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित भी किया तथा मौजूद किसानों व अधिकारियों के को अपने पराली प्रबंधन के कार्य के बारे में जानकारी दी। किसान रमेश चौहान ने बताया कि व पिछले तीन साल से धान व गेहूं की पराली में बिना आग लगाए हैप्पी सीडर से सीधी बिजाई कर रहे हैं। रमेश कुमार ने बताया कि उसने साल 2017-18 में अपने सहित कुल 142 एकड़ भूमि में पराली को आग लगाए बिना हैप्पी सीडर से बिजाई की थी तथा 2018-19 में अपनी 40 एकड़ के अलावा अन्य किसानों की 335 एकड़ भूमि पर बिजाई की थी। रमेश ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप भी बनाया हुआ है जिसमें जिला के 200 से अधिक किसान तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को एड किया हुआ है।
रमेश ने किया है सराहनीय कार्य: डीडीए
मघावाली के किसान रमेश चौहान ने पराली प्रबंधन में सराहनीय कार्य किया है जिसके लिए उन्हें भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र द्वारा सम्मानित किया है। रमेश कुमार से प्रभावित होगा जिला के कई किसानों ने हैप्पी सीडर व सीएचसी सैंटर स्थापित किए हैं।
बलवंत सहारण, कृषि उप निदेशक।