फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा महिला कॉलेज समिति की पांच सदस्यीय कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री दुर्गा महिला कॉलेज समिति में प्रधान पद को लेकर हुए विवाद में कमेटी को भंग कर पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी अब कॉलेज के चुनावों तक कार्य करेगी। जिला रजिस्ट्रार के द्वारा पांच सदस्यों का गठन किया जिसमें राजकुमार गर्ग, अंगद भाटिया, राधेश्याम गर्ग, संदीप अग्रवाल और देवीलाल शामिल है। इसको लेकर दुर्गा कॉलेज समिति ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कॉलेज की ओर से 10 मार्च को दुर्गा कॉलेज के चुनाव कराए थे जिसके बाद 2 जुलाई को स्टेट रजिस्ट्रार ने कमेटी को भंग कर दिया था। स्टेट रजिस्ट्रार ने जिला रजिस्ट्रार को चुनाव कराने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी बनाने के निर्देश दिए थे जिस पर पांच सदस्यीय कमेटी 30 अगस्त को बना दी गई है। एडहॉक कमेटी सदस्य राजकुमार गर्ग ने बताया कि जिला रजिस्ट्रार फतेहाबाद के आदेशानुसार यह कमेटी चुनाव रद्द करवाने के लिए अजय जैन द्वारा जो अपील की गई थी उस अपील में शामिल लोगों के हस्ताक्षरों का मिलान व जांच करेगी। उन्होंने बताया कि जांच 12 सितंबर को सुबह 11 से दो बजे तक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें