फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ढाणी सांचला में एसबीआई की ब्रांच में चोरी का प्रयास, टावर कंपनी के कर्मचारी जागा तो भागा चोर

Thu, 14 Nov 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
ढाणी सांचला में बैंक में ताले तोड़कर चोरी के प्रयास की सूचना मिलने के बाद मौके पर जांच करती हुई
विज्ञापन
भूना। ढाणी सांचला में बुधवार देर रात को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन आवाज सुनकर जिओ कंपनी के टावर पर लगा कर्मचारी राहुल जाग गया। उसने शोर मचाया तो चोर भाग गया।
विज्ञापन

इसके बाद बैंक के ताले टूटे होने की सूचना राहुल ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इस बारे में एसएचओ को अवगत करवाया। थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार व सहायक एसएचओ पवन कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित पहलुओं की जांच की और बैंक प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों को इस बारे में अवगत करवाया। बैंक मैनेजर धर्मबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात को चोर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के मुख्य गेट के शटर पर लगे ताले तोड़ रहे थे। लोहे की ग्रिल पर दो ताले लगे हुए थे, जिनमें से चाेर ने एक ताला तोड़ दिया था। ताले तोड़ने की आवाज सुनकर टावर कंपनी में कार्यरत कर्मचारी राहुल की आंख खुल गई। राहुल ने उठकर बैंक की तरफ देखा तो चोर ग्रिल पर लगा हुआ ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन

इस पर कर्मचारी राहुल ने जोर से चोरी होने की आवाज लगाई तो चोर मौके से भाग गया। इसी बीच कुछ ग्रामीण भी मौके पर आ गए। इसके बाद डायल 112 पर इस बारे में सूचना दी गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार व सहायक प्रभारी पवन कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की।
-
बुधवार देर रात को बैंक के मुख्य गेट पर लगे हुए शटर पर लगाए दोनों ताले टूटे हुए मिले हैं। ग्रिल पर लगाए हुए दो में से एक ताला टूटा हुआ पाया गया है। बैंक में चोरी का प्रयास किया गया। मगर ग्रामीणों और टावर कर्मचारी की सजगता के चलते चोर असफल हो गया। इस बारे में पुलिस में शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन

-धर्मबीर सिंह, प्रबंधक, एसबीआई ब्रांच, सांचला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें